BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बढ़ती गर्मी के चलते व्यापम का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में किया बदलाव

 बढ़ती गर्मी के चलते व्यापम का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में किया बदलाव
Share

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अब अपने चरम की ओर बढ़ रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। खासतौर पर 24 अप्रैल से मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है, जिसका असर लगातार तीन दिनों तक बना रह सकता है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित संस्थाएं सतर्क हो गई हैं।

भीषण गर्मी के बीच परीक्षाओं के समय में बदलाव

लू के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने बड़ा फैसला लिया है। अब बिलासपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं दोपहर 12 बजे के बजाय सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।

संशोधित समय के अनुसार :

26 अप्रैल: मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा

14 मई: एसएससी नर्सिंग एवं पीईटी
21 मई: पीपीएचटी परीक्षा

एंट्री को लेकर सख्ती
नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को समय से पहले पहुंचने की सख्त सलाह दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर अभ्यर्थी की पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का निरीक्षण कर लें और परीक्षा के दिन कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें।

CBS प्रवेश परीक्षा: आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मूलविज्ञान केंद्र (CBS) में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड MSc कोर्स (सत्र 2026-27) के लिए आवेदन जारी हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल
एडमिट कार्ड डाउनलोड: 15 मई से
परीक्षा तिथि: 22 मई
12वीं पास छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 60 सीटों (40 स्कॉलरशिप, 20 पेमेंट) पर प्रवेश होगा। यह कोर्स पूर्णतः आवासीय है।

सहायक ग्रंथपाल भर्ती शुरू
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से उच्च न्यायालय में सहायक ग्रंथपाल के 7 पदों पर भर्ती की जा रही है।

आवेदन शुरू: 24 अप्रैल
अंतिम तिथि: 23 मई
संभावित परीक्षा तिथि: 26 जुलाई
योग्यता के रूप में लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा।



Share

Leave a Reply