BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डुमरतराई थोक सब्जी बाजार में झांसा देकर 13 हजार की हुई पाकेट मारी, मामला दर्ज

डुमरतराई थोक सब्जी बाजार में झांसा देकर 13 हजार की हुई पाकेट मारी, मामला दर्ज
Share

रायपुर, डुमरतराई थोक सब्जी बाजार में ट्रक में लोड टमाटर बेच रहे युवक को झांसा देकर पाकेट मारों ने 13 हजार रुपये चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट मानाकैम्प थाने में दर्ज की गई है।

Also Read:-  सावधान: अब इन कोरोना मरीजों पर सीधे होगी FIR, पढ़े पूरी खबर 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतनामीपारा ग्राम डुमरतराई निवासी नगर शेखर मारकंडेय आयु 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी डुमरतराई थोक सब्जी मार्केट शेख अब्दुला के दुकान में सेल्समेन है 4 सितंबर को सुबह 8 बजे ट्रक में लोड टमाटर को बोली लगाकर बेच रहा था। इसी दौरान एक युवक आकर बोला की आपका पैसा नीचे गिर गया है वह जैसे ही पैसा उठाकर जेब में रखा उसके पाकेट से 13 हजार रुपये की किसी ने पाकेटमारी कर दिया। पैसा उठाने बोलने वाले युवक पर शंक होने पर पीडि़त ने उसे पकड़कर पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मनीष यादव संतोषीनगर निवासी बताया व पैसे के संबंध में पुछताछ करने पर अपने दोस्त विकास उर्फ किरी को दिया है कहा। वही उसने बताया कि उसके दोस्त विकाश,सोनू ठाकुर एवं राहुल नागरची प्लान बनाकर पाकेटमारी व चोरी करने बाजार में आये थे। कहकर आरोपी मनीष यादव हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 



Share

Leave a Reply