6 पुलिस निरीक्षकों को भेजा गया दुर्ग, डीजीपी अवस्थी ने जारी किया आदेश
रायपुर । दुर्ग पुलिस के कामकाज में सुधार के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से छह निरीक्षकों का तबादला दुर्ग जिला किया गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों से स्थानांतरित निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर कार्यालय को सूचित करने के लिए कहा गया है। दुर्ग जिले में जिन छह निरीक्षकों का तबादला किया गया है, उनमें बलौदाबाजार जिले से महेश ध्रुव, पुलिस मुख्यालय के विशेष शाखा से गौरव पांडेय, धमतरी जिला से संतोष मिश्रा, बलौदाबाजार से विजय कुमार चौधरी, कोरबा से दुर्गेश शर्मा और सरगुजा जिला से मनोज प्रजापति शामिल हैं।




