CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

वट सावित्री पूजन के दौरान वृक्ष में लगे धागों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

वट सावित्री पूजन के दौरान वृक्ष में लगे धागों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Share

बलरामपुर | नगर के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सामने स्थित बरगद के वृक्ष में आज महिलाएं पूजा अर्चना करने पहुंची थी उसी दौरान गलती से पेड़ में बांधे गए धागे में आग की लपटें तेजी से उठने लगी जिसके बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मौके पर ही नगर पंचायत के कर्मचारी अजय गुप्ता एवं  सफाई कर्मी उपस्थित है जिनके द्वारा तत्काल आग पर काबू पा लिया गया।

गौरतलब है कि वट सावित्री की सबसे मुख्य पूजा प्राचीन शिव मंदिर के सामने स्थित बरगद वृक्ष में होती है जहां पूरे नगर से महिलाएं पूजा अर्चना करने आती है महिलाओं की यहां इतनी संख्या हो जाती है कि महिलाओं के द्वारा जो धागा बांधा जाता है वह काफी मोटा हो गया था। यहां सुबह 4 बजे से ही महिलाएं पूजा अर्चना के लिए पहुंचना शुरू हो गई थी वही 11 बजे के करीब किसी ने जो धागा बांधा गया था उसके नीचे दिया जला दिया गया जिसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटे तेजी से उठने लगी वह पूरा धागा जलने लगा साथ ही पेड़ को भी नुकसान होने लगा वही मौके पर मौजूद नगर पंचायत के कर्मचारी अजय गुप्ता एवं सफाई कर्मियों की तत्परता से तत्काल आग पर काबू पाया जा सका जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली अचानक आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था।


Share

Leave a Reply