CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

इस अस्पताल को कोविड मरीजों के इलाज के लिए पूर्व में दी गई अनुमति निरस्त कर दी गई

इस अस्पताल को कोविड मरीजों के इलाज के लिए पूर्व में दी गई अनुमति निरस्त कर दी गई
Share

बलौदाबाजार । जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित आनंद अस्पताल को कोविड मरीजों के इलाज के लिए पूर्व में दी गई अनुमति निरस्त कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन अब कोविड के नए मरीजों की भरती कर इलाज नहीं कर पाएगा। लेकिन पूर्व में भर्ती किये गए मरीजों का डिस्चार्ज होते तक पूरा इलाज किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी बलौदाबाजार ने अस्पताल को दी गई अनुमति का निरस्तीकरण आदेश आज जारी किया है। गौरतलब है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से इलाज में आईसीएमआर और राज्य शासन की ओर से कोविड मरीजों के उपचार संबंधी जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। जिला अधिकारियों की टीम ने अस्पताल का कुछ दिनों पूर्व निरीक्षण कर उन पर जुर्माना भी लगाए थे। बड़ी संख्या में कोविड मरीजों के सामने आने पर आपातकालीन इलाज के लिए आनंद अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनुमति प्रदान की गई थी। 



Share

Leave a Reply