CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ईसीटीसी में गूंजी किलकारी : कोरोना संक्रमित दो महिलाओं का हुआ सीजेरियन आपरेशन से सफल प्रसव

ईसीटीसी में गूंजी किलकारी : कोरोना संक्रमित दो महिलाओं का हुआ सीजेरियन आपरेशन से सफल प्रसव
Share

रायपुर | वैश्विक महामारी कोरोना से लगातार जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ  रोज नई नई चुनौतियों का सामना कर रहें हैं। कोरोना संकट की विषम परिस्थियों में भी लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जिले के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ समर्पण भाव से अपनी  सेवाएं दे रहे हैं।  

वैश्विक महामारी कोरोना से अनेक गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित है। जांजगीर चाम्पा जिले में ईसीटीसी में विगत 3 दिनों से भर्ती कोरोना संक्रमित दो गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन आपरेशन से प्रसव कराया गया।    

 
ईसीटीसी के प्रभारी डॉ अनिल जगत ने बताया कि शनिवार 24 अप्रैल को 2 महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराया गया गया। एक महिला की  रीढ़ की हड्डी जन्म से विकृत होने के कारण सिजेरियन आपरेशन से प्रसव कराना आसान नही था। इसके लिए दो यूनिट ब्लड, आक्सीजन सिलेण्डर आदि की तैयारी की गयी थी। मनोवैज्ञानिक परामर्श से महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ाया गया।  जिला अस्पताल जांजगीर चाम्पा के  डाॅ अरविंद एक्का, डॉ संगीता देवांगन की टीम ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण होने पर दोनों महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन से सफल प्रसव कराया।  दोनों महिलाओं को बेटा हुआ है।  दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। अस्पताल की सिस्टर राजी सिंह, मेघा, पुष्पा, पावित्री और कुलदीप पूरी आत्मीयता के साथ जच्चा-बच्चा की देख-रेख कर रहे हैं। स्वच्छता कर्मचारी भी सेवा  भाव  से कार्य में जुटे हुए हैं। 

ईसीटीसी सहित जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटर्स में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, भोजन, साफ-सफाई व्यवस्था आदि के लिए भी संबंधित  विभागों के कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।



Share

Leave a Reply