डिपार्टमेंट ऑफ ज्योग्राफी इको क्लब दुर्गा महाविद्यालय रायपुर द्वारा इको फ्रेंडली दिवस मनाया गया
रायपुर। विद्यार्थियों के द्वारा पिछले 1 महीने पहले एक औषधि पौधा रोपा गया ।प्रकृति और ग्रह पृथ्वी की रक्षा के लिए सकारात्मक पर्यावरणीय कार्रवाई करने के लिए वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया गया है। यह एक ऐसा दिन है जो ग्रह पर सभी को पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों में शामिल होने की याद दिलाता है। लोग हरित ग्रह बनाने की प्रतिज्ञा करने के लिए एक साथ आते हैं। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए इको क्लब भूगोल विभाग ने २२ मार्च २०२३ को इको फ्रैंडली दिवस मनाया। विभाग की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया और इको फ्रेंडली दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। उन्हें हरा-भरा बनाने के लिए एक पौधा लगाने को कहा। विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। यह आयोजन पूरे दिल से भागीदारी और पौधों के बारे में जागरूकता के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था।प्रत्येक विद्यार्थियो नेरोपे गए पौधे के वैज्ञानिक नाम,प्रकार,कुल,प्रजाति तथा ओषधीय गुण को बताया तथा सभी पौधों का विभागाध्यक्ष डाक्टर पूर्णिमा शुक्ला भूगोल विभाग द्वारा Q R कोड बनाया गया।इस्कार्यक्रम में विभाग के सभी सदस्य,प्राचार्य मैम डाक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार उप प्राचार्य डाक्टर सुरेंद्र अग्रवाल, आईक्यूसी के समन्वयक डाक्टर सुभाष चंद्राकर ,तथा महाविद्यालय के वाणिज्य,राजनीति विज्ञान, बीएड,इतिहास विभाग के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियो को संदेश प्रेषित किया प्रकृति के साथ हमारी जिम्मेदारी क्या होनी चाहिए।




