CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की रेड...RTO एजेंट के घर दबिश...परिजनों से पूछताछ जारी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की रेड...RTO एजेंट के घर दबिश...परिजनों से पूछताछ जारी
Share

 भिलाई।  छत्तीसगढ़ में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। ईडी ने एक बार फिर प्रदेश के भिलाई शहर में दबिश दी है। इस बार ईडी की टीम एक आरटीओ एजेंट के घर पहुंची है।जानकारी के मुताबिक, ईडी अधिकारी पावर हाउस भिलाई में एक आरटीओ एजेंट राजेश मिश्रा के घर पहुंचे हैं। हालांकि आरटीओ एजेंट राजेश मिश्रा घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि, राजेश ने महादेव एप की रकम अपने पास लेकर ब्लैक मनी को वाइट किया है।

अफसरों के ये जानकारी बैंक की डिटेल से मिली है। फिलहाल ईडी (ED Raid Again CG) के अफसर उनके भाई से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान राजेश मिश्रा की बुजुर्ग मां बेहोश भी हो गई। जिन्हें फिर उठाकर घर के अंदर ले जाया गया। राजेश मिश्रा के घर अभी उनके भाई उनकी मां और एक बहन है।बता दें कि महादेव एप के मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार हो चुका है। वहीं उसके गुर्गे रवि उप्पल पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। ऐसे में ईडी ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है।



Share

Leave a Reply