CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मानसून द्रोणिका का असर, उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज भारी वर्षा के आसार

मानसून द्रोणिका का असर, उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज भारी वर्षा के आसार
Share

 रायपुर। प्रदेश में सप्ताह भर से हो रही वर्षा के थमते ही उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में रायपुर सर्वाधिक गर्म रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को रायपुर समेत प्रदेशभर में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही मानसून द्रोणिका के प्रभाव से उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में आने वाले दो दिनों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा की संभावना है।

पाली में सर्वाधिक वर्षा

पाली में 11 सेमी, कोटा में आठ सेमी, सूरजपुर-तमनार में पांच सेमी, रायगढ़-ओडगी-कुनकुरी-बलौदाबाजार में चार सेमी वर्षा दर्ज की गई है। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका हल्दी, अजमेर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक द्रोणिका रायल सीमा, मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है। साथ ही उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है।

यह रहा तापमान

रायपुर 33.6 25.4

बिलासपुर 30.6 25.0

जगदलपुर 31.6 23.0

अंबिकापुर 29.0 23.6

पेन्ड्रा रोड 28.5 21.6

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)



Share

Leave a Reply