CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मछली चोरी के आरोप में पंडो जनजाति के बच्चों समेत 8 लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, घटना का वीडियो वायरल

 मछली चोरी के आरोप में पंडो जनजाति के बच्चों समेत 8 लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, घटना का वीडियो वायरल
Share

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चेरा में दबंगों  का कहर पंडो जनजाति के नाबालिक बच्चों सहित आठ लोगों पर टूटा चोरी के शक में पेड़ में बांधकर मारपीट किया गया वहीं जमीन पर लिटा कर भी बेदम पीटा गया घटना के बाद पंडो जनजाति के लोगों में डर का माहौल है वहीं दबंगों का ऐसा कहर की बेदम पिटाई के बाद के बाद भी 35 -35 हजार रुपए का जुर्माना सभी पर लगाया गया जिसे सरपंच पति के पास जमा करना है घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।      

घटना 15 जून की बताई जा रही है जब गांव के सरपंच पति सत्यम यादव एवं जेपी यादव सहित अन्य लोगों ने गांव के नाबालिक बच्चों सहित आठ लोगों पर चोरी के सक में पंचायत कर हाथ बेल्ट से बांधकर जमीन में लिटा कर डंडे से मारपीट की वहीं पेड़ से बांधकर भी डंडों से पिटाई की गई यही दबंगों के द्वारा पंचायत के दौरान गाली गलौज भी की गई दबंगों के द्वारा पंडो जनजाति के लोगों के साथ ऐसी मारपीट की गई कि सभी जमीन पर बेदम लेट गए जिसके बाद भी दबंगों का गुस्सा शांत नहीं हुवा। इस संबंध में डिंडो चौकी प्रभारी आर एन पटेल ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है परंतु पीडि़त अभी तक थाने तक नहीं पहुंचे हैं यदि शिकायत आती है तो तत्काल कार्यवाही की जागी।

बेदम पिटाई के बाद सभी को 35 -35 हजार का लगाया जुर्माना....... गांव के दबंगों के द्वारा पंडो जनजाति के लोगों के साथ बेदम पिटाई तो की ही गई साथ ही पिटाई के बाद प 35 - 35 हजार का जुर्माना सभी पर लगाते हुए जुर्माने की रकम सरपंच पति सत्यम यादव के पास जमा करने के आदेश दिए गए।

आरोप लगाकर घर से जबरदस्ती उठाकर पंचायत में लाने का है आरोप- बताया जा रहा है कि गांव के दबंगों के द्वारा पंडो जनजाति के लोगों पर आरोप लगाकर जबरदस्ती पंचायत करने के लिए फार्म हाउस के पास लाकर ऐसी घटना को अंजाम दिया गया।

मछली चोरी के आरोप में दबंगों का टूटा कहर- 
बताया जा रहा है कि गांव में एक शासकीय तलाब है जहां दबंगों के द्वारा मछली पालन गैरकानूनी रूप से किया जा रहा था दबंगों को शक था कि पंडो जनजाति के लोगों के द्वारा मछली मार लिया गया है जिसके बाद इनका कहर पंडो जनजाति के लोगों पर टूटा।


Share

Leave a Reply