आर्थिक तंगी से परेशान बुजुर्ग ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
महासमुंद। पटेवा क्षेत्र के ग्राम ओडार निवासी 68 वर्षीय पल्टन ध्रुव आर्थिक स्थिति से तंग आकर 14 अप्रैल सुबह चार बजे अपने ही घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । पुलिस के अनुसार मृतक की आर्थिक स्थित खराब थी । इससे वह आए दिन परेशान रहता था ।




