छत्तीसगढ़ में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का चुनाव 21 मार्च को
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का चुनाव 21 मार्च को राजधानी स्थित मुख्य कार्यालय स्थित भवन में होना है. इस बहुप्रतीक्षित चुनाव में कर्मचारी एकता पैनल और युवा शक्ति पैनल के प्रत्याशी आमने-सामने हैं. पिछले चुनाव में विजेता रहने वाला कर्मचारी एकता पेनल के प्रत्याशी, अपने बीते कार्यकाल के दौरान किये गए कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े फैसलों के आधार पर, इस बार के चुनाव में कर्मचारी सदस्यों से समर्थन मांग रहे हैं.
कर्मचारी एकता पेनल की ओर से मोहनलाल साहू (अध्यक्ष पद), स्मिता अखिलेश (उपाध्यक्ष पद) और अविनाश शर्मा (सचिव पद) के प्रत्याशी हैं. वहीँ उउत्तरा दास टंडन (कोषाध्यक्ष), सुशीला यादव (सह-सचिव पद) और अनिल वर्मा (संगठन मंत्री) चुनाव मैदान में हैं.इनके सामने शक्ति पैनल के प्रत्याशी, अपने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार योगेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर की अगुवाई में अपना प्रचार प्रसार कर कर रहे हैं.
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 68 शाखाओं और 550 समितियों में पदस्थ कुल 681 सदस्य इस चुनावमें मतदान कर सकेंगे. गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारी एकता पैनल की ओर से महिला प्रत्याशियों सहित सभी वर्ग के प्रत्याशियों एवं जिला सहकारी बैंक के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत समस्त 5 जिलों के प्रत्याशी को इस बार अपना प्रतिनिधित्व दिया गया है।




