इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक दुकान संचालकों ने आवेदन देकर दुकान खोलने की मांगी अनुमति
धमतरी । लॉक डाउन के दौरान गर्मी में लोगों को होने वाली परेशानी का हवाला देकर इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक फर्नीचर एसोसिएशन ने कलेक्टर को आवेदन देकर दुकान खोलने की अनुमति मांगी है।
संरक्षक रमेश मिन्नी, अध्यक्ष प्रकाश थारवानी, उपाध्यक्ष श्याम लच्छवानी ने आवेदन देकर कहा कि लॉकडाउन का निर्णय उचित है। लेकिन इस गर्मी के सीजन में लोगों को कूलर, एसी की आवश्यकता है। लोगों के घरों के पंखे, कूलर खराब हो रहे हैं जिसे सुधारना भी आवश्यक है।
इस वजह से लॉकडाउन के दौरान उनकी भी दुकानों को कुछ घंटों के लिए छूट प्रदान की जाए ताकि जनता की होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सके। ज्ञात हो कि 12 से 26 अप्रैल तक लगे डॉकडाउन में किराना, जनरल, मिल्क पार्लर, सब्जी, फल दुकानों को सुबह 8 से 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी।




