छत्तीसगढ़ में विद्युत संविदा कर्मियों ने आंदोलन समाप्ति पर कही बड़ी बात...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आंदोलनरत विद्युत संविदा कर्मियों ने आंदोलन ख़त्म होने की खबर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कर्मियों का कहना है कि, अभी आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। कर्मियों ने अपने नेताओं पर आरोप लगाया कि 4 लोगों ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है, लेकिन बाकी लोगों की इच्छा जानने का प्रयास ही नहीं किया गया। ऐसे में विद्युत संविदा कर्मियों ने उन 4 लोगों को पद से हटाने का निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मी हरी चंद साहू ने बताया, आंदोलन से अचानक 4 प्रतिनिधि गायब हो गए और शाम को पोस्ट के जरिए जानकारी मिली कि आंदोलन समाप्त हो गया है। सबके मन में दुविधा थी कि आंदोलन खत्म करने का फैसला अन्य लोगों के परामर्श के बिना कैसे लिया गया। संविदा कर्मी बाल कृष्णा साहू ने कहा कि आज कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा और उसके बाद ये फैसला होगा कि आंदोलन जारी रखा जाना चाहिए या नहीं।




