CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बिजली विभाग के इंजीनियर पर लगा रेप का आरोप, पीडि़ता की शिकायत के बाद गिरफ्तार

 बिजली विभाग के इंजीनियर पर लगा रेप का आरोप, पीडि़ता की शिकायत के बाद गिरफ्तार
Share

राजनांदगांव। बिजली विभाग में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर पर रेप का आरोप लगा है। पीडि़ता की शिकायत के बाद आरोपी इंजीनियर को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पीडि़ता नेे नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर अश्लील वीडियों बनाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक घटना राजनांदगांव के छुईखदान पुलिस थाना क्षेत्र की है। आरोपी का नाम कुबेर सिंह मरकाम 42 वर्ष है, जो छुईखदान की शाखा सीएसपीडीसीएल में असिस्टेंट इंजीनियर है। पीडि़ता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वो भी उसी विभाग में पदस्थ है। आरोपी उसे नौकरी से निकालने की धमकी देकर घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता का एक अश्लील वीडियों भी बना लिया। साथ ही किसी को बताने पर उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने ऐसे ही धमकी देकर उसके साथ तीन बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीडि़ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुये आरोपी इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जेल भी भेज दिया गया है।


Share

Leave a Reply