CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गांव में घुसे हाथी ने बच्चियों को किया घायल

गांव में घुसे हाथी ने बच्चियों को किया घायल
Share

रायगढ़: धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात्रि को जहां आज धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के नारकालो गांव में हाथी के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं अब खबर आ रही है कि कापू वन परीक्षेत्र अंतर्गत घने जंगलों के बीच बसे पुसाउडेरा गांव की दो बच्चियां हाथी के हमले से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए रायगढ़ एवम सरगुजा के सरहदी क्षेत्र मैनपाट क्षेत्र के नर्मदापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों बच्चियों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुसाउडेरा के निवासी रंजीत कोरवा पिता बैगा की दोनों बच्चियां कांति और ज्योति उम्र 12 एवं 15 साल, 12 जुलाई की शाम को खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहे थे। उसी दौरान जंगल की ओर से एक हाथी के आने की खबर से गांव में हलचल मच गई और हाथियों के डर से अपनी जान बचाने के लिए सब इधर-उधर भागने लगे। इसी भागम भाग के बीच जंगली हाथी दोनो बच्चियों के काफी करीब पहुंच गया, और द उनको सूंड से धकेल दिया, जिसके कारण दोनों बच्चियां छिटक कर दूर जा गिरी और ज़ख्मी हो गई।

इस बीच ग्रामीणों के हल्ला मचाए जाने के कारण हाथी वहां से भागकर दूर चला गया। वहीं दोनो घायल बच्चियों को तत्काल मैनपाट क्षेत्र के नर्मदापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।उल्लेखनीय है कि विभागीय आंकड़ों के अनुसार फिलहाल कापू वन परिक्षेत्र अंतर्गत पुसाउडेरा क्षेत्र में 9 हाथियों का समूह विचरण कर रहा है जिसमें 2 नर,4 मादा एवं 3 शावक शामिल हैं।जिसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।



Share

Leave a Reply