CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में हाथी का आतंक : टहलने निकले व्यक्ति को हाथी ने उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ में हाथी का आतंक : टहलने निकले व्यक्ति को हाथी ने उतारा मौत के घाट
Share

महासमुंद। जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम का नहीं ले रहा है। आए दिन ग्रामीणों का हाथियों के साथ आमना-सामना होता रहता है, जिसके परिणमा घातक साबित होते हैं। ऐसे ही एक मामले में एक हाथी ने गांव पतेरापाली में अरन्ड निवासी पटक पटककर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, महासमुंद के नजदीकी गांव पतेरापाली में अरन्ड निवासी बाबूलाल ध्रुव रात में 8 बजे अपने चाचा के साथ टहलने के लिए सड़क की ओर निकला था। तभी अचानक सामने से हाथी के आने से बाबूलाल घबरा गया और भागने की कोशिश की, लेकिन भाग नहीं पाया। हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।


वहीं मृतक के चाचा ने भागकर अपनी जान बचा लिया। घटना की सूचना मिलतेे ही वन विभाग एंव पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर घटना स्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के सदस्य भी रात में ही शव के साथ महासमुंद पहुंचे। बता दें कि महासमुंद मे इससे पहले भी ये घटना हो चुकी है और अब ये तीसरी घटना सामने आई है। अछोला, परसाडीह के बाद अब पतेरापाली में हाथी के कुचलने से मौत हुई है। गौरतलब है कि वन विभाग विगत दो दिनों से भालू को लेकर परेशान था।


सिरपुर इलाके में विचरण कर रहे तीनों हाथियों को कल शाम कसडोल जंगल की ओर बताया गया था लेकिन अचानक एक हाथी पतेरापाली पहुंचा और इस तरह की घटना घट गई।राधे लाल सिन्हा हाथी भगाओ फ़सल बचाओ समिति सिरपुर के मुताबिक रात्रि में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाने के कारण इस वक्त परिजन पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं।



Share

Leave a Reply