छत्तीसगढ़ में हाथी का आतंक जारी: दंतैल ने बुजूर्ग को उतारा मौत के घाट, सरपंच के मना करने के बावजूद गया मृतक
महासमुंद। जिले में दंतैल ने फिर एक ग्रामीण को पटकर मार डाला। घटना बागबाहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम कुरुभाठा व धौराभाठा के बीच बगनई नदी के किनारे की है। सोमवार शाम पांच बजे धौराभाठा की ओर जा रहा था, उसी समय दंतैल ने उसके पकड़ा और पटककर मार डाला। बुजूर्ग के शरीर के कई हिस्से दंतैल ने कर दिए है।
बताया जा रहा है कि ये दंतैल पिछले दो तीन दिन से क्षेत्र में घूम रहा है। ग्रामीणों को विभाग की ओर से अलर्ट किया गया था, लेकिन लापरवाही व मनमानी ने उसकी जान ले ली। सरपंच के द्वारा उसके रोकने के बावजूद बुजूर्ग उस क्षेत्र में गया था। डिप्टी रेंजर कमलनारायण नामदेव ने बताया कि दंतैल ने ग्राम कुरुभाठा निवासी दीनदयाल साहू (70) को पटक-पटककर मार डाला। घटना शाम पांच बजे के बीच की है। उन्होंने बताया कि मृतक कुरुभाठा से शाम पांच बजे धौराभाठा की ओर जा रहा था। उसी समय रास्ते में उसका सामना दंतैल से हो गया। मृतक वहां से भाग पाता इतने में दंतैल ने उसे अपने सुड़ में लपेट लिया और उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसके पैर व हाथ को कुचल दिया। मृतक का एक पैर व हाथ शरीर से अलग हो गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को घटन स्थल से हटा लिया गया है।
सरपंच ने मना किया था, उसके बाद भी गया था
डिप्टी रेंजर ने बताया कि कुरुभांठा के सरपंच मन्नू दीवान के द्वारा साढ़े पांच बजे मृतक को धौराभाठा जाने वाले मार्ग की ओर जाने से मना किया था। उसे बताया था कि एक दंतैल उस क्षेत्र में घुम रहा है। बगनई नदी के पास उसे देखा गया है, लेकिन बुजूर्ग उसके बात को नहीं माना और नदी की ओर होते हुए धौराभाठा जाने रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन से लगातार वन विभाग की ओर से गांव सहित आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और दंतैल का लगातार लोकेशन ग्रामीणों को दिया जा रहा था। मृतक की मनमानी ने उसकी जान ले ली।
गरियाबंद से वापस लौटा एक दंतैल
बार दल के तीन दंतैल पिछले एक महीने से छुरा क्षेत्र में घुम रहे हैं। ये लगातार आमाकोनी, कुरुभाठा व बगनई नदी के पास आकर वापस फिर छुरा क्षेत्र चले जाते हैं। अभी दो तीन दिन से एक दंतैल वापस आकर आमाकोनी क्षेत्र में घूम रहा था, इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी थी। हादसे के बाद अभी दंतैल कक्ष क्रमांक 148 आमाकोनी के कानाभैरा पहाड़ी के पास घूम रहा है। इधर, रोहांसी दल का एक दंतैल चोरभट्टी की ओर आ गया है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।




