CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में जारी है हाथियों का आतंक: गंगरेल बांध के गार्डन में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात और की तोड़-फोड़

 छत्तीसगढ़ में जारी है हाथियों का आतंक: गंगरेल बांध के गार्डन में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात और की तोड़-फोड़
Share

धमतरी।  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हाथियों के गैंग का उत्पाद लगातार जारी है। वही बीती देर रात गंगरेल बांध के गार्डन में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ किया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

पढ़िए पूरी खबर-
19 हाथियों का दल बीते कुछ दिनों से विश्रामपुरी तुमाबुर्जग,खडकीटोला के जंगल में विचरण कर रहा है। इस दल का नेत्वृत चंदा नाम की हथिनी कर रही है। हाथियों का ये दल ईलाके के खेतों में लगे धान, गेंहू एवं अन्य फसलों को नुकसान पहुचा रहे हैं हाथियों के कारण ईलाके में दहशत का महौल है। वहीं बीती देर रात 19 हाथियों का दल गंगरेल बांध स्थित गार्डन में घुस गए थे। जहां, हाथियों ने गार्डन में लगे झूला कुर्सी को तोड़ दिया और पेड पौधों को तहस महस कर दिया है। वन विभाग की टीम ने हाथियों को ढोल नगाड़े बजाकर जंगल की ओर खदेड़ा। वन विभाग की माने तो हाथियों की हर गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है साथ ही लोगो को जंगल क्षेत्र में जाने से मना भी किया जा रहा है।


Share

Leave a Reply