CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शर्मसार हुआ पिता और बेटी का रिश्ता : पिता ने किया सौतेली बेटी से दुष्कर्म

 शर्मसार हुआ पिता और बेटी का रिश्ता : पिता ने किया सौतेली बेटी से दुष्कर्म
Share

कोरबा : सिटी कोतवाली के रामपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे आरोपी को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा। जिसके बाद प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे आज रिमांड पर न्यायालय दाखिल कर जेल भेजने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।


जानकारी के अनुसार रामपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय कालोनी निवासी महिला के पति की 2017 में असामयिक मौत हो गई थी। जिसके कारण वह अपने आवास में अकेले रह रही थी। इसी दौरान एक युवक का आना-जाना लगा रहा। अकेलापन की जिंदगी को दूर करने के लिए महिला ने उसके यहां आने-जाने वाले युवक संजय सिंह से वर्ष 2019 में शादी कर ली। जिसके बाद वह अपनी नाबालिग पुत्र वर्तमान उम्र 14 के साथ रहने लगी। बताया जाता है

कि उक्त महिला का पति शुरू में तो पत्नी एवं नाबालिग पुत्री के साथ कुछ दिनों तक ठीक रहा। बाद में उसकी नीयत नाबालिग पुत्री के उपर खराब होने लगी। विगत 29 दिसंबर 21 की देर रात्रि को वह अपने नाबालिग सौतेली पुत्री के साथ उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान उक्त किशोरी द्वारा रोते हुए चीखने पर उसकी मां की नींद टूटी। जिसने रंगे हाथ अपने पति को दुष्कर्म करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद उसने इस घटना की रिपोर्ट रामपुर चौकी पहुंचकर दर्ज करा दी।

रामपुर चौकी प्रभारी टीआई राजीव श्रीवास्तव ने आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 294, 506, 323 भादवि तथा 4-5-6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे आज रिमांड पर न्यायालय तथा न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजे जाने के तारतम्य में वैधानिक कार्रवाई रामपुर चौकी पुलिस द्वारा की जा रही है।
 



Share

Leave a Reply