CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शर्मनाक घटना : फेसबुक पर दोस्ती कर शादी शुदा व्यक्ति ने किया किया युवती से दुष्कर्म

शर्मनाक घटना : फेसबुक पर दोस्ती कर शादी शुदा व्यक्ति ने किया किया युवती से दुष्कर्म
Share

रायपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक पहले से शादीशुदा था। उसने युवती से फेसबुक के जरिए दोस्ती की और उसके साथ प्यार करने का नाटक किया। उसकी असलियत सामने आने के बाद युवती ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी है।


मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर के वार्ड क्रमांक 4 पड़रिया रोड में रहने वाला धर्मेंद्र टंडन शादीशुदा है। उसने करीब साल भर पहले कॉलेज छात्रा 28 साल की युवती से फेसबुक के जरिए दोस्ती की। फिर दोनों आपस में बातचीत करने लगे। युवक अपनी शादी की बात छिपाकर उससे प्यार का इजहार किया। युवती भी उसकी बातों में आकर उससे प्यार करने लगी।

इस दौरान उससे शादी करने का वादा कर युवक ने एक साल पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। कॉलेज छात्रा को कुछ दिन पहले ही धर्मेंद्र के शादीशुदा होने की जानकारी हुई। इसके बाद वह मानसिक तनाव में आ गई। युवक के धोखेबाजी से परेशान होकर इसकी जानकारी उसने परिजन को दी। मामला सामने आने पर परिजन से सलाह लेकर वह शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 



Share

Leave a Reply