BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: कई बड़े नक्सलियों की मारे जाने की खबर, दो एएसआई शहीद, तीन जवान घायल

गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: कई बड़े नक्सलियों की मारे जाने की खबर, दो एएसआई शहीद, तीन जवान घायल
Share

कांकेर/गढ़चिरौली, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र के सीमा से लगे महाराष्ट्र जिले के गढ़चिरौली के जंगलों में आज दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर प्रकाश में आई है इस मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस के 2 एएसआई की शहीद होने की खबर है तथा तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अति संवेदनशील नक्सली क्षेत्रों में से एक पखांजूर से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के भामरागढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो एएसआई शहीद हो गए हैं। वहीं तीन जवान घायल हो गए हैं। एनकाउंटर में कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद हुए हैं।
घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़चिरौली लाया जा रहा है।


रूटीन सर्चिंग पर निकली थी पुलिस तब हुआ यह मुठभेड़:-

बताया जा रहा है कि आज सुबह पुलिस पार्टी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के भामरागढ़ में रूटीन सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया है। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग चली। इसमें दो एएसआई शहीद हो गए वहीं दो जवान घायल हैं। दोनों घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़चिरौली लाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर मुठभेड़ की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी महाराष्ट्र के सटे सीमाओं पर सुरक्षा तेज कर दी है सुरक्षा बल के जवानों द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

 



Share

Leave a Reply