CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली का मिला शव...

नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली का मिला शव...
Share

सुकमा : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच चिंतलनार के तिम्मापुरम इलाके में आज सुबह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सड़क सुरक्षा पर निकले कोबरा बटालियन व डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। मौके से एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।


नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना
सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने नक्सलियों से मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तिम्मापुरम क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद कोबरा 201 बटालियन व डीआरजी की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान नक्सलियों से उनका आमना-सामना हो गया।


सर्चिंग से लौटने पर मिलेगी जानकारी

बताया जाता है कि इलाके में जवान मौजूद हैं। हालांकि कितने नक्सली मारे गए हैं, इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। फोर्स के जवान सर्चिंग कर रहे हैं। जवानों के सर्चिंग से वापस लौटने के बाद लौटने के बाद अधिक जानकारी मिल पाएगी।
 



Share

Leave a Reply