इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छात्र ने बिना किसी दबाव में जान देने की बात कही गई है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
जानकारी के मुताबिक बांकीमोंगरा क्षेत्र के शंतिनगर निवासी राहुल विश्वकर्मा 26 माइनिंग इंजीनियरिंग का छात्र था। गुरुवार रात राहुल अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया और फिर रात करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह जब काफी देर राहुल कमरे से बाहर नहीं आया तो मां अंदर देखने गई, इस पर मां ने अन्य परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। राहुल के शव की तलाशी में पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने बिना किसी दबाव में फांसी लगाने की बात कही है। साथ ही लिखा है कि उसकी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है। इसे लेकर किसी को परेशान नहीं किया जाए। राहुल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी सिर्फ मामले की जांच करने की बात कह रही है।




