लॉकडाउन के बीच राजधानी में कार से अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान एक कार चालक को 14 अद्धि अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा है।
पकड़ाया आरोपी अभिनव वर्मा पिता भूषण 32 वर्ष निवासी पचरी खरोरा 24 अप्रैल को शाम 6.20 बजे अपनी मारूति सुजूकी कार में 14 अद्धि अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा था, जिसे पुलिस ने तलाशी के दौरान पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।




