CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोविड केयर सेण्टर में मरीजों का बेहतर ईलाज सुनिश्चित करें : कलेक्टर

 कोविड केयर सेण्टर में मरीजों का बेहतर ईलाज सुनिश्चित करें : कलेक्टर
Share

बिलासपुर। कलेक्टर ने आज जिले में संचालित कोविड केयर सेंटर और वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कोविड मरीजों के उपचार पर संतुष्टि जाहिर करते हुए और बेहतर ईलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने 18 से 44 वर्ष आयु वाले नागरिकों के कोविड-19 के वैक्सीनेशन की जानकारी लेते हुए इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि लाॅकडाउन की अवधि में भी लोग उत्साह से वैक्सीनेशन करा रहे हैं।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन और कोविड मरीजों के उपचार के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कोविड केयर सेंटर तथा डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में मरीजों के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी मरीजों को बेहतर उपचार देेने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं ।

कलेक्टर ने 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों के टीकाकरण की विकासखण्डवार एवं केन्द्रवार समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि 10 मई तक कुल 11 हजार 796 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया हैं। जिसमें से अंत्योदय श्रेणी के 3 हजार 106, बीपीएल श्रेणी के 3 हजार 389, एपीएल श्रेणी के 5 हजार 131 और 170 फाँटलाइन वर्कर शामिल है। उन्होंने सभी एसडीएम को फ्रंटलाइन वर्कर के लिए भी अनुविभाग में टीकाकरण प्रारंभ करने के लिए कार्ययोजना बनाने कहा। सभी एसडीएम आर बीएमओ को लगातार टीकाकरण केन्द्र की माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीकाकरण केन्द्र में सोशल डिस्टेंसिंग, वैक्सिनेशन के लिए कोल्ड चैन की व्यवस्था, टीकाकरण के बाद प्रविष्टि का कार्य आदि सुचारू रूप से सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने बीएमओ से कहा कि वैक्सिनेटर आरक्षित भी रखें। जिससे टीकाकरण का कार्य प्रभावित न हो। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वैक्सीनेशन के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं ।
 


Share

Leave a Reply