राजधानी के कंकाली देवी मंदिर में इस चैत्र नवरात्रि में प्रवेश वर्जित एवं रामनवमी जंवारा विसर्जन प्रतिबंधित, पढ़ें क्या है पूरी खबर
रायपुर | देश पर चल रहे गंभीर समस्या कोरोना वायरस के महामारी से चलते शासन आदेशानुसार इस वर्ष श्री कंकाली देवी मंदिर में भी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित नहीं की जा रही है | जानकारी के अनुसार मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है | मंदिर समिति ने बताया कि माता के दर्शन हेतु मंदिर समिति द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक में माता का दर्शन प्रतिदिन कराया जायेगा | समिति द्वारा अपील की गई है कि दर्शनार्थी दर्शन हेतु कृपया पेज (श्री कंकाली मंदिर समिति) में जाकर दर्शन कर सकते है |
कंकाली मंदिर समिति ने जानकारी दी कि रामनवमी में प्रतिवर्षानुसार निकलने वाले जंवारा विसर्जन एवं जवांरा दर्शन का कार्यक्रम कंकाली मंदिर में इस वर्ष पूर्णतः वर्जित किया गया है | साथ ही जंवारा समितियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस वर्ष अपने अपने स्थान अथवा अपने मंदिर पर ही विसर्जन करें |





