CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

संपूर्ण लॉकडाउन के दिन भी सड़कों पर ही आवाजाही, इधर संक्रमण को तोडऩे घुमने वालों को दे रहे समझाईश

 संपूर्ण लॉकडाउन के दिन भी सड़कों पर ही आवाजाही, इधर संक्रमण को तोडऩे घुमने वालों को दे रहे समझाईश
Share

महासमुंद। लॉकडाउन के बावजूद शहर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग सड़कों पर आवाजाही करते हुए दिखेंगे । इसमें से 50 प्रतिशत लोग बेवजह घुमने वाले हैं । यह नजारा रविवार के दिन भी शहर के अंदर देखने को मिला, जबकि पूर्ण लॉकडाउन था । मेडिकल व पेट्रोल पंप छोड़कर सभी दुकानें बंद थी । इसके बावजूद लोग घुमते हुए नजर आए । दोपहर को आवाजाही की अधिक संख्या को देखकर नेहरु चौक पर लगे जवानों ने रोक-रोककर पूछताछ किया । इसमें सबसे ज्यादा मेडिकल जाने वाले लोग निकले । जो भी पुलिस के पकड़ में आता एक ही बहाना बनाता, मेडिकल जा रहा हूं दवाई लेने, क्योंकि उन्हें मालूम है कि मेडिकल ही आज खुला है । जवानों ने सभी को समझाईश देकर छोड़ दिया । यह नजारा कई ब्लॉक मुख्यालयों में भी देखने को मिला । पूर्ण लॉकडाउन के दिन पुलिस शहर के चौक-चौराहों पर समझाईश देते नजर आई । बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर 17 मई सुब 6 बजे तक जिले में लॉकडाउन है । सोमवार से शनिवार तक शर्तों के आधार पर कुछ व्यवसाय को संचालन की अनुमति दी है । रविवार को सभी पूर्ण रूप से बंद रहेगा । 


Share

Leave a Reply