राज्य सरकार की हर योजना व काम शुरू होते ही दम तोड़ देता है- रमन सिंह
रायपुर। वैक्सीनेशन को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाई गई सीजी टीका पोर्टल योजना ठीक से काम नहीं करने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधा है।
डा. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार हर जगह फेल है। सरकार की हर योजना व काम शुरू होते ही दम तोड़ देता है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए पहले सेंटरों पर भीड़ इक_ी की फिर सीजी टीका पोर्टल शुरू किया वह भी ठप हो गया। डा. सिंह ने कहा कि राज्य सरकार वैक्सीनेशन तक की व्यवस्था नहीं कर पा रही है, इससे ज्यादा निकम्मापन क्या हो सकता है।




