राजधानी रायपुर में आबकारी आयुक्त ने किया मदिरा दुकानों का औचक निरिक्षण
रायपुर | कोरोना के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए रायपुर जिले की देशी/ विदेशी मदिरा दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने राज्य शासन ने निर्देश जारी किये है। इसकी जांच करने आज आबकारी आयुक्त निरंजन दास भ्रमण पर निकले। रायपुर जिले स्थित देशी /विदेशी मदिरा दुकान अभनपुर, विदेशी मदिरा दुकान तेलीबांधा, विदेशी मदिरा दुकान राजेन्द्रनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
मदिरा दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग के पालन के लिए बांस से बेरिकेटिंग की गई है, चूने से गोल घेरा बनाया गया है। मदिरा दुकानों में निरीक्षण समय पर पर्याप्त दूरी बनाकर ग्राहक मदिरा क्रय करते पाए गए। ग्राहकों को मास्क लगाने के उपरांत ही मदिरा विक्रय किया जा रहा है। जिन दुकानों में लापरवाही पाई गई, उन्हे चेतावनी दी जाकर कोरोना के रोकथाम हेतु जारी किये गये निर्देशों का पालन करने निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आबकारी आयुक्त ने मदिरा दुकानों में विक्रय दर की भी जांच की। आबकारी आयुक्त के साथ अपर आयुक्त आबकारी आरएस. ठाकुर निरीक्षण दल में शामिल थे।




