CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आबकारी विभाग ने राजधानी के इस होटल एंड बार में की छापे मार कार्यवाई, भारी मात्रा में बियर सहित अंग्रेजी शराब बरामद

 आबकारी विभाग ने राजधानी के इस होटल एंड बार में की छापे मार कार्यवाई, भारी मात्रा में बियर सहित अंग्रेजी शराब बरामद
Share

रायपुर। आबकारी विभाग की इन दिनों अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी है। देर रात आबकारी विभाग ने तेलीबांधा थाना इलाके के ऑक्टोपस होटल एंड बार में छापामार कार्रवाई की। ऑक्टोपस बार से विभाग के अधिकारियों ने 11 पेटी बियर सहित 11 बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। 

राज्य स्तरीय उड़नदस्ता और जिला आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। विभाग ने ऑक्टोपस बार के खिलाफ (36 ए) के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक विभाग के अधिकारी सामूहिक गश्त पर निकले थे। सूचना मिली थी कि तेलीबांधा इलाके के ऑक्टोपस बार में अवैध शराब बेची जा रही है। जांच करने पर बार से 11 पेटी कार्ल्स बर्ग और किंगफिशर स्ट्रांग ब्रांड की अवैध बियर मिले हैं। 

नंबर वन ब्रांड की शराब बरामद -
इसके अलावा 11 बोतल नंबर वन ब्रांड की शराब मिली है। जब्त बिना होलोग्राम की शराब पाई गई है। आबकारी विभाग की टीम के मुताबिक जब्त शराब की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। शराब को (36 ए) के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। 

ये अधिकारी रहे मौजूद 
कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी बीएन साय, उपनिरीक्षक नीलम किरण, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता डीडी पटेल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल साहू, उप निरिक्षक पंकज कुजूर जिला रायपुर से शामिल थे। 

9 मार्च को उरकुरा में की गई थी कार्रवाई 
बता दें कि आबकारी विभाग ने 9 मार्च को उरकुरा थाना खमतराई क्षेत्र में भी कार्रवाई की थी। आरोपी हेमन दास दक्खानी (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी किराए के मकान में शराब का अवैध रूप से भंडारण कर रखा था। जहां से शराब ब्लूस्टार डिलक्स व्हिस्की 200 पेटी, कैप्टन ब्लू रिजर्व व्हिस्की अंग्रेजी शराब 72 पेटी, ब्लूस्टार डिलक्स व्हिस्की 10 सफेद प्लास्टिक बोरी में, कैप्टन ब्लू रिजर्व व्हिस्की 5 प्लास्टिक सफेद बोरी में और रॉयल डिलक्स अंग्रेजी शराब 5 प्लास्टिक बोरी बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 38 लाख 23 हजार 920 रूपए है. आबकारी एक्ट 34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
 


Share

Leave a Reply