CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आबकारी विभाग ने किराना दुकान से जब्त की 15 बोतल बियर और 52 पव्वा विदेशी शराब

आबकारी विभाग ने किराना दुकान से जब्त की 15 बोतल बियर और 52 पव्वा विदेशी शराब
Share

जगदलपुर । कलेक्टर बस्तर रजत बंसल के निर्देशानुसार प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी एल के गायकवाड़ के मार्गदर्शन में आज राजनगर निवासी मीनू बिसाई के किराना दुकान की तलाशी लिए जाने पर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी गई।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आबकारी उप निरीक्षक शिवेंद्र सिंह वृत नगरनार एवम स्टाफ द्वारा नगरनार थाना क्षेत्रांतर्गत राजनगर निवासी मीनू बिसाई की दुकान पर की गई तलाशी में ओड़ीसा निर्मित विभिन्न ब्रांड की 15 बोतल बियर और मध्यप्रदेश निर्मित 52 पव्वा गोवा ब्रांड की शराब पकड़ी गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),34(2),36 एवं 59(क) के तहत मामला पंजिबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।
 



Share

Leave a Reply