CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आबकारी विभाग ने रायपुर में की बड़ी कार्यवाई: जब्त की लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब और मौके से एक गिरफ्तार

 आबकारी विभाग ने रायपुर में की बड़ी कार्यवाई: जब्त की लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब और मौके से एक गिरफ्तार
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अन्य प्रांतों से आए दिन अवैध शराब की तस्करी होती रहती है। सूचना मिलने पर आबकारी दस्ते ने हरियाणा से रायपुर लाई जा रही 891 लीटर 16.50 लाख रूपए की मैकडावल नंबर वन 47 पेटी, रायल स्टेज शराब 44 पेटी, आरसी 8 पेटी कुल 99 पेटी। थोक सब्जी मँडी देवपुरी 22 पेटी, रामअवतार गोयनका के गोडाउन से 77 पेटी शराब बरामद कर जब्ती बनाने में सफलता हासिल की है। गाड़ी क्रमांक सीजी 04 जेसी 9164 बोलेरो पिकअप सब्जी भरकर मंडी पहुंची वहां पर गाड़ी खाली करने के दौरान मिली सूचना के आधार पर 77 पेटी शराब जब्त की गई वहीं 99 पेटी शराब जब्त करने में आबकारी पुलिस को सफलता मिली है। 

मौके पर मयूर नानवानी पिता मनोज नानवानी गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी संदीप सिंह निवासी टाटीबंध फरार है। उक्त कार्यवाही को टीम बनाकर सफलता हासिल करने में एपी त्रिपाठी, अजय पाण्डेय सहायक जिला अधिकारी, डीसी पाटले आबकारी अधिकारी, डीआर आणे मुख्य आरक्षक सुरेन्द्र गिरी, रामकुमार वर्मा, अतुल पाण्डेय, अनुला झाड़े आबकारी आरक्षक की टीम को सचिव आबकारी निरंजन दास एवं कलेक्टर भारती दासन के निर्देशन में करने में सफलता हासिल हुई। उक्त छापामार कार्यवाही में सहायक आबकारी अधिकारी अजय पाण्डेय की रणनीति बनाकर शराब जब्त करने में अहम भूमिका रही है। 

गौरतलब है कि नए वर्ष 2021 के पहले महीने जनवरी माह में आबकारी उडऩदस्ते को साढ़े सोलह लाख की अवैध शराब जब्त करने में बड़ी सफलता मिली है। आबकारी नियंत्रण कक्ष में सचिव एवं आयुक्त निरंजन दास ने छापामार कार्यवाही में शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी कार्यवाही में सफलता मिलने पर बधाई दी है साथ ही टीम बनाकर भविष्य में भी बड़ी छापामार कार्यवाही की अपेक्षा की है। 


Share

Leave a Reply