शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिलेट से बनाए व्यंजनो की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
रायपुर / दिनांक 22-2-2023 को शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में मिलेट के उत्पाद की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम प्राचार्य डा किरण गजपाल के मार्गदर्शन मे हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदया के कर कमलों द्वारा हुआ । कार्यक्रम का आयोजन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि मिंज एव डॉ नंदा गुरवारा के निर्देशन में किया गया। यह ,कार्यक्रम मिलेट ईयर को दृश्टिगत कर रखा गया। प्रदर्शनी मे मिलेट्स के पास्ता, नूडल्स रागि के केक मिक्स ,मिलेट इडली मिक्स ,अप्पे मिक्स विभिन्न प्रकार के मिलेट से बने प्रदर्शनी में रखे गये। प्रदर्शनी में आशा बारेवार, गृह विज्ञान विभाग के समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ श्रद्धा गिरोलकर डॉ प्रीति शर्मा,डॉ वैभव आचार्य, डॉ अरुण श्रीवास्तव, डॉ अनुभा झा, डॉ रेखा दीवान, दीप्ती चंद्राकर, पूजा सोनकर, नफीसा परवीन, स्वाति सोनी, श्रेया राठी तथा महाविद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।




