नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 इनामी नक्सली सहित विस्फोटक एवं हथियार बरामद

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 इनामी नक्सली सहित विस्फोटक एवं हथियार बरामद
Share

दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के पल्लेवाया के जंगल पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ लगभग आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में नक्सली पुलिस पार्टी के दबाव से डरकर भारी मात्रा में विस्फोटक एवम हथियार छोड जंगल पहाड़ी की आड़ लेते हुए भाग खड़े हुए। साथ ही घटनास्थल पर घेराबंदी कर सर्चिंग करने पर दो नक्सलियों को भागते हुए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आज  दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना के आधार पर दंतेश्वरी लड़ाके, डीआरजी दंतेवाड़ा एवं थाना बारसूर की संयुक्त पुलिस पार्टी माओवादियों के विरुद्ध प्रभावित कार्रवाई हेतु रवाना हुई थी। पल्लेवाया के जंगल पहाड़ी में घात लगाए नक्सलियों के साथ पुलिस पार्टी की जबरदस्त मुठभेड़ हुई। लगभग आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में नक्सली पुलिस पार्टी के बड़े दबाव से डरकर जंगल पहाड़ी की आड़ लेते हुए भाग खड़े हुए। घटनास्थल पर घेराबंदी कर सर्चिंग करने पर दो नक्सलियों को भागते हुए पकड़ा गया। तथा घटनास्थल से चार नग देसी निर्मित भरमार बंदूक, एक नग नग पांच किलोग्राम का आईईडी बम, तीन नल पाइप बम, नौ नग तीर बम एवं भारी संख्या में अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया। 
 
पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होंने नक्सली संगठन में अपना नाम एवं पद डीएकेएमएस अध्यक्ष चैत्रराम वेको पिता सुकलू वेको उम्र 27 वर्ष निवासी पल्लेवाया थाना नेलसनार जिला बीजापुर व दूसरा व्यक्ति ने जनमिलिशिया कमांडर सुदराम वेको पिता लच्छू वेको उम्र 35 वर्ष निवासी पल्लेवाया थाना नेलसनार जिला बीजापुर का होना बताया। और ये नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन की इनाम पॉलिसी योजना के तहत डीएकेएमएस अध्यक्ष एवम जनमिलिशिया कमांडर के ऊपर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।


Share

Leave a Reply