CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

माओवादी का भय दिखाकर पैसा वसूली करने वाले फर्जी नक्सली को किया गया गिरफ्तार

माओवादी का भय दिखाकर पैसा वसूली करने वाले फर्जी नक्सली को किया गया गिरफ्तार
Share

बलरामपुर : छततीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत माओवादियों का भय दिखाकर लेवी वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में कुसमी पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।


थाना कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत हरी बकसपुर, नावाडीह, भुलसी, चैनपुर, कोटली, क्षेत्र में पंचायत एवं मनरेगा के तहत चल रहे सीसी रोड सड़क निर्माण एवं अन्य कार्य करा रहे सरपंच सचिव ठेकेदारों को अज्ञात हथियारबंद नकाबपोश व्यक्तियों के द्वारा रात में आकर नक्सली होने की धमकी देकर लेवी मांगने का दबाव बनाया गया था, जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन प्रशांत कतलम ने उक्त मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर तत्काल पुलिस स्पेशल टीम गठित कर अपराध के निराकरण एवं वारदात में शामिल आरोपियों के धरपकड़ हेतु निर्देशित किया।


गौरतलब हो कि प्रकरण के प्राची से पूछताछ कर अपराध की विवेचना किया यह अपराधी के द्वारा 27- 11 -2021 को रात करीबन 12 बजे के बीचकुछ नकाबपोश हथियारबंद मेरे घर में जबरदस्ती घुस कर मुझे डराते धमकाते हुए कहने लगे कि हम लोग नक्सली संगठन से जुड़े हैं और हमें पता चला है कि तुम्हारे गांव में बहुत निर्माण कार्य हुआ है इसकी आवाज में हमारे नक्सली संगठन पार्टी एवं हमको ?5लाख दो नहीं तो तुम लोगों का घर व गाड़ी को जला देंगे जान से मार देंगे प्रार्थी अपनी जान के डर से उन लोगों से पैसा देने के लिए 15 दिन का समय मांगा 15 मिनट तक फर्जी माओवादी आसपास के सरपंच सचिव ठेकेदार की जानकारी भी लेना चाह रहे थे इसके बाद प्रार्थी को 16-12- 2021 को रफी के मोबाइल नंबर पर उक्त आरोपियों के द्वारा अपने मोबाइल नंबर से कॉल कर धमकी देते हुए बोला कि पैसे का व्यवस्था हुआ कि नहीं तो प्रार्थी ने जवाब दिया अभी पैसे की व्यवस्था नहीं हुई है तब आपने के द्वारा उसे कहा गया कि 23- 12 -2021 दिन गुरुवार को ?5लाख की व्यवस्था कर लेना अन्यथा तुम्हें मार कर तुम्हारी लाश को गांव में ही फेंक देंगे।


इस घटना के बाद प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कुसमी में धारा 147, 148 ,149 ,452, 384, 506 ,व 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना से पुलिस स्पेशल टीम द्वारा उक्त अज्ञात हथियारबंद नकाबपोश आरोपियों को पकडऩे के लिए विगत तीन-चार दिन से लगातार पुलिस दल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया इसके बाद संदेह के आधार पर राजेश सोनवानी पिता पियरसाय, नावाडीह थाना कुसमी, चंदर राम, पिता कवल साय सोनवानी,ग्राम हरी , थाना कुसमी, अमर कुमार कुशवाहा पिता चतुर महतो रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 3 थाना रामानुजगंज बलरामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों ने नक्सली संगठन के लिए पैसा वसूलने की बात स्वीकार किए आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल मोबाइल नक्सल साहित्य तलवार गड़ासा कंबल टॉर्च जब किया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
 



Share

Leave a Reply