मोबाईल शॉप संचालक से 4 लाख 57 हजार की ठगी, आर्डर दिये मोबाईल को बस से भेजने का झांसा देकर दिया घटना को अंजाम
रायपुर, मोबाईल शॉप संचालक से 4 लाख 57 हजार 400 रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटोरातालाब रायपुर निवासी कुनाल बजार 25 वर्ष पिता अशोक बजाज ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का व्यवसाय कनेक्शन के नाम से मोबाईल दुकान है। दिनांक 20/02/2021 को उसके व्हाट्सअप नंबर मैसेज आया था। जिसमें मोबाईल की माडल और कीमतें भेजी गई थी। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम मनीष बताया और अपने दुकान का नाम श्री प्राईम मोबाईल एवं पता दवा बाजार, हमीदिया रोड, भोपाल (म.प्र.) बताया। जिसके बाद प्रार्थी उसे 4,57,400/- रूपयों का मोबाईल का आर्डर दिया। जिसपर उन्होंने माल डिस्पैच कर देने के बाद पेमेन्ट करने की बात की। कुछ देर बाद माल डिस्पैच करने का मैसेज भेजा एवं बस का नंबर भेजा और सुबह 11.00 बजे पंडरी रायपुर बस स्टाप से कलेक्ट कर लेने का मैसेज भेजा। और एकाउन्ट नंबर में पेमेन्ट कराने की बात कही। फिर दूसरे नंबर से फोन करके कहा कि पेमेन्ट किसी पार्टी को कटनी में देना है तो आप वहां से किसी को पेमेन्ट दिलवा सकते है क्या। इस पर प्रार्थी ने अपने जीजा जो कटनी में रहता है। उससे पेमेन्ट करवा देने की बात कहकर पेमेन्ट लेने वाले का नंबर मांगा। उसके बाद उन्होने मनोज भाई के नाम का नंबर दिया और पेमेन्ट 21/02/2021 को सुबह 7.30 से 8.00 बजे के बीच कटनी रेलवे स्टेशन के पार्किंग में आकर 3,50,000/- रूपये ले गए व पेमेन्ट कंनर्फम होने पर बाकी पेसा मांगा जिसके बाद पीडि़त ने उनके द्वारा भेज गए दो बैंक अकाउण्ट खाते जिसमें 50-50 हजार रूपये व 49 हजार रुपये शेष रकम डाल दिये। उसके बाद से उनका मोबाईल नंबर बंद बता रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने 34,420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




