सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से लाखों रुपये की ठगी
कोरबा। शहर के दो लोगों ने बालको क्षेत्र निवासी एक महिला को कोरबा में छात्रावास अधीक्षक बनाने के नाम पर 1 लाख ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज किया है। बालको थाना क्षेत्र के भदरापारा में रहने वाली गीता सिंह जोमैटो ऑफिस में काम करती है। उसका सीएसईबी चौकी क्षेत्र के तुलसीनगर स्थित अटल आवास निवासी 42 वर्षीय अशरद अली से परिचय है। महिला के अनुसार अशरद ने छात्रावास अधीक्षक के रूप में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।
उससे 4 लाख मांगे थे। अशरफ ने गीता को शारदा विहार अमरैयापारा निवासी 40 वर्षीय सुंदर यादव से मिलवाया था। दोनों ने नौकरी लगने की गारंटी दी। सुंदर ने खुद को सरकारी विभाग में ऊंचे पद पर होने की बात कहते हुए नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया और 4 लाख मांगे। बड़ी रकम एक साथ नहीं दे पाने की बात कहने पर उन्होंने गीता से पहले 1 लाख देने कहा। गीता ने बैंक से पर्सनल लोन लेकर तीन अलग.अलग किस्त में सुंदर व अशरद को 1 लाख रुपए दे दिए। इधर एक साल से ज्यादा बीतने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी। दोनों आजकल में नौकरी लगा देने की बात कहते हुए झांसा देते रहे। ठगी का अहसास होने पर गीता सिंह ने दोनों के खिलाफ सीएसईबी चौकी पुलिस से शिकायत की। जिस पर दोनों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।




