BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस से नकली टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से कर रहा था अवैध वसूली

दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस से नकली टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से कर रहा था अवैध वसूली
Share

 बिलासपुर। दुर्ग से छपरा जा रही सारनाथ एक्सप्रेस में एक फर्जी टीटीई को यात्रियों से टिकट चेकिंग और अवैध वसूली करते हुए पकड़ा गया। वास्तविक टीटीई स्टाफ से पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर पेंड्रारोड जीआरपी के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सारनाथ एक्सप्रेस के एम-1, एम-2, एस-1 और एस-2 कोच में एक युवक टिकट जांच करते हुए नजर आया। उसकी हरकतों पर संदेह होने पर यात्रियों ने दूसरे कोच के टीटीई को सूचना दी। पूछताछ में युवक शराब के नशे में पाया गया और उसने काला कोट पहन रखा था। प्रारंभ में टीटीई स्टाफ ने उसे अपना साथी समझा, लेकिन नशे की हालत और बेतरतीब व्यवहार के कारण संदेह गहरा गया।

जांच में युवक की पहचान हामिद हुसैन (36 वर्ष), निवासी जलेबी चौक, भिलाई पावर हाउस के रूप में हुई। वह टीटीई बनकर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था। उसलापुर स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद टीटीई स्टाफ ने आरपीएफ और जीआरपी की स्कॉर्टिंग टीम को बुलाया। आरपीएफ के शमलेश यादव और जीआरपी के केशव धृतलहरे व मुकेश धुर्वे ने युवक को अपनी हिरासत में लिया और पेंड्रारोड जीआरपी को सौंपा।

टीटीई रवि कुमार शर्मा की शिकायत पर पेंड्रारोड जीआरपी ने शून्य में अपराध दर्ज कर आरोपी को बिलासपुर जीआरपी भेजा। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।



Share

Leave a Reply