पुलिस चयन प्रक्रिया 15 मई तक स्थगित करने झूठा आदेश सोशल मिडिया में हुआ वाइरल, विभाग ने दिए जांच के आदेश
रायपुर। सोशल मीडिया पर पुलिस मुख्यालय का कथित पत्र पुमु/डीजीपी/पीए/20/जी/2021 दिनांक 20/02/2021 शेयर किया जा रहा है, जिसमें चयन प्रक्रिया को 15 मई तक स्थगित करने की बात लिखी गयी है।
पुलिस मुख्यालय यह स्पष्ट करता है कि यह पत्र फ़र्ज़ी है। ऐसा कोई पत्र पुलिस मुख्यालय ने जारी नहीं किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर को इस फ़र्ज़ी पत्र की जांच करने और इसे जारी करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।





