CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

किसान अब 31 तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

किसान अब 31 तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा
Share

दंतेवाड़ा: प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजनान्तर्गत किसान अब 31 जुलाई तक बीमा करा सकेंगे। खरीफ वर्ष 2021 में फ़सल बीमा की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2021 थी। जिसे बढ़ाकर अब 31 जुलाई कर दिया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस संबंध में सभी बैंकों एवं संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। राज्य में फ़सल धान सिंचित धान, असिंचित मक्का, सोयाबीन मूंग, उड़द एवं तुअर को फ़सल बीमा के लिए बीमा ईकाई ग्राम स्तर पर अधिसूचित किया गया है। ऋणि एवं अऋणि कृषक जो भू-स्वामी एवं बंटाई दार हो योजना में शामिल हो सकते हैं। जोखिम तथा फ़सल पैदावार के आधार पर व्यापक क्षति बाधित रोपाई रोपण जोखिम स्थानीय आपदा एवं फ़सल कटाई के उपरांत सूखने हेतु खेतों में रखे फ़सल को असामयिक वर्षा से होने वाले नुक़सान को प्रावधानित किया गया है।

अधिसूचित फ़सल को बीमित कराने हेतु इच्छुक कृषक 31 जुलाई तक नजदीकी बैंक वित्तीय संस्था, लोक सेवा केन्द्रों एवं बीमा कंपनी में संपर्क कर करा सकते हैं। प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृषि कार्यालय, बैंक वित्तीय संस्थान एवं बीमा कंपनी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। किसानों से अपील की गई है की बीमा योजना के संबंध में किसी भी तरह की शिकायत होने पर दिए गए नम्बर, जिला संपर्क सेल 93027-06669 अथवा 07856-252412 पर संपर्क कर सकते हैं।



Share

Leave a Reply