CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बस्तर में किसानों का आंदोलन स्थगित, प्रशासन के आश्वासन के बाद बनी सहमति

बस्तर में किसानों का आंदोलन स्थगित, प्रशासन के आश्वासन के बाद बनी सहमति
Share

 जगदलपुर. जगदलपुर में मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन गुरुवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया. मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने किसान संघ की स्थानीय इकाई ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया था.

किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने संघ के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया. रैली की अनुमति को लेकर शुरुआत में कुछ देर गहमागहमी भी हुई, लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद किसान चर्चा के लिए तैयार हुए. इसके बाद किसान प्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालय के आस्था हॉल पहुंचे. यहां कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसान संघ के प्रतिनिधियों की करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली. बैठक में किसानों ने मुआवजे और अपनी अन्य समस्याओं को प्रमुखता से अधिकारियों के सामने रखा. प्रशासन ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया.

अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान संघ ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया. हालांकि आंदोलन स्थगित होने के बाद अब किसानों की नजर प्रशासन की ओर से किए गए वादों पर रहेगी. सवाल यह है कि जिन मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया गया है, उन पर तय समयसीमा में कितना अमल हो पाता है.



Share

Leave a Reply