लॉकडाउन में फास्टैग बनना बंद हुआ, दोगुना टोल देने मजबूर हैं लोग
जगदलपुर। लॉकडाउन में फास्टैग बनना बंद हो गया है, शहर में जहां फास्टैग बना करते थे उन दुकानों में ताला लगा हुआ है। वहीं कुदालगांव के आगे स्थित टोल नाके से भी अलग-अलग कंपनियों के एजेंट नदारद हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों की आवाजाही कम हो रही है लेकिन जो लोग टोल नाका पार करके अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं उन्हें फास्टैग के अभाव में दोगुना टोल का भुगतान कर टोल पार करना पड़ रहा है। वहीं जिनके पास फास्टैग है, लेकिन उन्हें उसे ऑनलाइन रिचार्ज करने की जानकारी नहीं है, वे भी दोगुना रकम देकर ही टोल पार कर रहे हैं। जगदलपुर से भानपुरी व अन्य गांवों तक जाने वाले वाहन चालक लॉकडाउन में फास्टैग से जुड़ी सुविधा नहीं मिलने से दोगुना टोल देने के लिए मजबूर हैं।




