सड़क दुर्घटना मे पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत, जानिये क्या है पूरी घटना
कोरबा : घटना कोरबा जिले के अन्तर्गत रजगामार पुलिस चौकी के पास का है जहां से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ पिकअप और मोपेड में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी मौके पर पहुंची, और मामले की जाँच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार मूंगफली से भरी पिकअप कोरबा से धरमजयगढ़ जा रही थी, इस दौरान झगरहा कोरकोमा रोड स्थित भुलसीडीह जंगल में पिता पुत्र सवार मोपेडे से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में आमाडार निवासी 39 वर्षीय लाभों अघरिया के साथ उसके 5 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद से फरार पिकअप के चालक की पुलिस तलाश कर रही है।




