घरेलु विवाद पर पिता ने बेटे पर किया हसिया से हमला, घायल
रायपुर, घरेलु विवाद पर एक पिता ने अपने बेटे पर हसिया से हमला कर घायल कर दिया। घटना राजधानी से लगे खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोडापार की है।
मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को रात करीब 8 बजे ग्राम कोडापार निवासी आरोपी कृपाराम ओग्रे का घरेलु किसी बात को लेकर अपने बेटे रवि 30 वर्ष के साथ विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गुस्से में आकर कृपाराम ने अपने बेटे रवि पर हसिया से वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई है। घटना के बाद बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।




