गाली-गलौच करने से मना करने पर पिता-पुत्र ने ईट व डंडे से बुजुर्ग को मारकर किया घायल, मामला दर्ज
रायपुर। घर के पास बेवजह गाली-गलौच करने से मना करने पर बाप-बेटे ने बुजुर्ग को ईट व डंडे से मारकर कर चोट पहुंचाई। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार न्यू आनंदनगर भनपुरी खमतराई निवासी दीपक वैष्णव 62 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 29 अप्रैल को शाम 07 बजे प्रार्थी के घर के पास पारस साहू व उसका पिता हरीराम साहू बेवजह गाली-गलौच कर रहे थे। जिन्हे प्रार्थी ने मना किया तब बाप बेटे पीडि़त को गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी देकर ईट व डंडे से मारकर चोट पहुंचाया बीच बचाव करने पर पीडि़त के दोनों बेटे सुरेन्द्र तथा प्रवीण के सिर व शरीर पर चोट आई है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज की है।




