BIG BREAKING CG : खेत में मिली पिता पुत्र की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस
अंबिकापुर | छग के सरगुजा संभाग के अंबिकापुर शहर के नजदीक स्थित एक गांव के एक खेत में पिता पुत्र की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कु म्हरता में सुबह आज रक्तरंजित शव बरामद हुआ। दोनों ही शव पिता और पुत्र के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा रिपोर्ट तैयार किया है। पुलिस ने बताया कि शव गांव के ही रहने वाले सोमनाथ और प्रमोद है। प्रथम दृष्टया रिपोर्ट के अनुसार दोनों के शरीर पर गहरे चोट के निशान है। ऐसी आशंका जताई जा रही है दोनों को संबल या कुदारी से मारमार कर हत्या की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




