CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

करंट की चपेट में आने से हुई महिला मजदूर की मौत, नाराज ग्रामीण ने किया प्रदर्शन....

करंट की चपेट में आने से हुई महिला मजदूर की मौत, नाराज ग्रामीण ने किया प्रदर्शन....
Share

कोरबा : राइसमिल में लापरवाही पूर्वक काम लिए जाने की वजह से करंट की चपेट में आने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। नाराज स्वजन व गांव के लोगों ने राइस मिल के मुख्य द्वार का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मृतका के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग रखी। करीब छह घंटा चले आंदोलन के बाद राइस मिल संचालक की ओर से तीन लाख रुपये मुआवजा देने की सहमति जताई गई। 80 हजार तत्काल प्रदान किया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

कोरबा-चांपा मार्ग में पताढ़ी में संचालित आरआर राइस मिल में सोमवार को काम में लगे मजदूरों के साथ एक महिला मजदूर कलेश्वरी चौकसे भी काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि मिल के परिसर में कार्य कर रही थी, इस दौरान आंधी तूफान चलने की वजह से खंभे से टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में कलेश्वरी आ गई और उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। साथ में काम करने वाले मजदूरों की बाद में उस पर नजर पड़ी तो राइस मिल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। शव को म'र्यूरी में रखा दिया गया। दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे मृतका के स्वजन व पहंदा के ग्रामीण राइस मिल जा पहुंचे और संचालक पर असुरक्षित ढंग से काम लिए जाने की वजह से मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। साथ ही ग्रामीणों की मांग थी कि मृतका के आश्रितों को 25 लाख रूपये मुआवजा राशि दी जाए। इस पर बात नहीं बनी और धरना पर ग्रामीण बैठे रहे। कोरबा सीएसपी योगेश साहू, तहसीलदार ममता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मर्ग का मामला पंजीबद्ध कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगाए उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद भी ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर अड़े रहे। अंतत: शाम करीब छह बजे तीन लाख पर बात बनी। 80 हजार तत्काल सहायता राशि प्रदान किया गया और शेष राशि दसगात्र के दिन प्रदान करने का आश्वासन दिया गया, तब कहीं जाकर प्रदर्शन समाप्त किया गया
 



Share

Leave a Reply