फिक्की ने आईपीएस आरिफ शेख को दिया फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड
रायपुर। फिक्की ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस आरिफ शेख को स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2020 सम्मान प्रदान किया है। फिक्की द्वारा शनिवार को कम्युनिटी पुलिसिंग द्वारा जनता में अपने विश्वास को कायम रखने और नवीन कार्यों के लिए विभिन्न केटेगरी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आइपीएस आरिफ शेख द्वारा चलायी गई मुहिम हर हेड हेलमेट अभियान की सराहना की गयी। यह मुहीम आइपीएस आरिफ शेख द्वारा 2019 में रायपुर एसएसपी रहते हुए चलायी गई थी। अभियान में उन्होंने करीब 16000 लोगों को हेलमेट का वितरण 6 घंटे में किया था। यह मुहिम वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज की गयी थी। बता दें हर हेड हेलमेट अभियान की शुरुआत 5 अगस्त 2019 को हुई थी जिसमें एजुकेशन, योगा एवं स्पोट्र्स संस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस विभाग को 100 हेलमेट प्रदान किये थे। पुलिस विभाग ने निर्णय लिया कि इन हेलमेटों का यूं ही वितरण करने से बेहतर उन लोगों को प्रदान करने का विचार किया जो किसी मजबूरी के चलते पुराने और कमजोर हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं। हर हेड हेलमेट की थीम पर इस जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। पुलिस विभाग की इस पहल को जनता का समर्थन प्राप्त हुआ और देखते ही देखते इस विचार ने अभियान का रूप ले लिया। अभियान अंतर्गत 15 अगस्त 2019 को 147 जगह पर लगाये गये डिस्ट्रीब्यूशन केन्द्रों से 15223 हेलमेटों का वितरण हुए एवं 16000 लोगों द्वारा नियमित रूप से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ ली साथ ही रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर भाइयों-बहनों ने 10000 से अधिक सेल्फी भेजकर अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। एक दिन में सबसे ज़्यादा हेलमेटों का वितरण एक अनूठी एवं अभिनव पहल रही इस पहल को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ़ रिकाड्र्स और इंडिया बुक ऑफ़ रिकाड्र्स से सम्मानित किया था। आईपीएस आरिफ शेख द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में कम्युनिटी पोलिसिंग को लेकर समय समय पर बहुत सी मुहिम जैसे कि अमचो बस्तर, अमचो पुलिस, राखी विथ खाकी, मिशन द्गरक्षा, चुप्पी तोड़ की शुरुआत की गई हैं। इससे पहले भी आरिफ शेख को अमेरिका स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था आई ए सी पी द्वारा 40 अंडर 40 से सम्मानित किया जा चुका हैं। इस सम्मान के लिए उन्होंने रायपुर की जनता एवं सभी स्वयं सेवी संस्था को शुभकामनाएं दी साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) एम आर मंडावी, अति. पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू अमृता सोरी व उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर एवं समस्त रायपुर पुलिस को शुभकामनाएं दी।




