200 एकड़ गन्ने की खेत में लगी भीषण आग , दमकल टीम रही नाकाम , पढ़े पूरी खबर ...
कवर्धा : ग्राम लेंजाखार में किसानो के साथ बड़ी घटना हो गई है . उनके 200 एकड़ गन्ने की खेत में आग लगने की जानकारी मिली है . जिसे बुझाने में दमकल की टीम नाकाम रही। बोड़ला पुलिस मौके पर मौजूद है। नुकसान का अभी आकलन नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है ।
किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है, जिससे उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके। इस समय किसानों की स्थिति दयनीय है। आग ने मेहनत पर पानी फेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दमकल की गाडिय़ों का लगातार आग पर काबू पाने आना जाना लगा है।




